Today Breaking News

गाजीपुर में खेत से घर लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के कासिमाबाद में एक दुखद घटना सामने आई है। कासिमाबाद-यूसुफपुर मार्ग पर बुधवार देर रात एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना चावनपुर कोडर गांव के सामने हुई। 45 वर्षीय बिजलिया देवी खेत से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। परिजन घायल बिजलिया देवी को तुरंत अस्पताल ले गए। गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के परिजन शव लेकर कासिमाबाद थाने पहुंचे। उन्होंने दोषी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मृतका के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके पति मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
 '