Today Breaking News

बनारस में दो बेटों संग ट्रेन के आगे कूदी मां, पति से विवाद पर सास-जेठ ने पीटा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. वाराणसी में एक महिला अपने दो बेटों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रेन का ड्राइवर हॉर्न बजाता रहा। गांव वाले भी शोर मचाते हुए दौड़े। लेकिन, महिला ने दोनों बच्चों के साथ अपनी जान दे दी। ट्रेन से कटकर महिला, उसके दोनों बेटे टुकड़ों में बिखर गए।
महिला का पति से विवाद हुआ था। जेठ-जेठानी ने पीट दिया था। इससे आहत महिला थाने पहुंची। आरोपियों पर कार्रवाई करने को कहा, लेकिन पुलिसवालों ने उसकी नहीं सुनी।

घटना की जानकारी पाकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है। ट्रैक को साफ कराया गया है। ये घटना जंसा थाना क्षेत्र की है।

हरसोस गांव निवासी विकास सिंह सूरत की एक कंपनी में नौकरी करता है। होली पर घर आया था। परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। मां और भाई-भाभी से अलग रहने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने बंटवारा कर दिया। बावजूद इसके दोनों परिवारों में झगड़ा होता था।

सोमवार को विकास की पत्नी मीनू का उसके जेठ और जेठानी से झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद मीनू अपने बेटों विप्लव (5) और विपिन (3) को लेकर अपने मायके हाथी बाजार भदैया चली गई।
मंगलवार को फिर घर पहुंची तो जेठ-जेठानी ने पीट दिया। इसके बाद मीनू अपने दोनों बच्चों को लेकर थाना जंसा पहुंची। पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने पारिवारिक विवाद समझकर मामले को टाल दिया।

साइड करने से पहले मीनू ने पति विकास को फोन किया था। वह जान देने की चेतावनी दे रही थी। पति ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

मीनू रोते हुए चौखंडी रेलवे स्टेशन के पास पहुंची। इसी दौरान महाकाल एक्सप्रेस को देखकर मीनू ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ लगा दी। दोनों हाथों में बेटों को लेकर ट्रेन के आगे खड़ी हो गई। लोको पायलट ने हार्न बताया, इशारा किया। वो नहीं हटी। ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई।

वहीं, राजातालाब के ACP अजय कुमार श्रीवास्वत ने बताया-पुलिस मृतका के भाई कमलेश की तहरीर पर सास सुदामा देवी, ससुर लोदी, जेठानी रेशमा और पति विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।
 
 '