Today Breaking News

पत्नी ने पति को दिया छत से धक्का, मौत; मृतक की मां बोली- तीन बार भागी बहू बेटे ने फिर भी रखा

पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, सुल्तानपुर. सुल्तानपुर में कांशीराम कॉलोनी में एक पत्नी ने अपने पति को छत से धक्का दे दिया। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे डेड घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मरच्यूरी में रखवा दिया है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है।

पत्नी ने कहा- पति रोज शराब पीकर आता था। आज भी आया था। वहीं मृतक की मां ने कहा- बहू ने मेरे बेटे को धक्का दे दिया है। वह दो तीन साल से मोबाइल पर किसी से बात करती थी। आए दिन लड़ती रहती थी, वह इससे पहले तीन बार भाग चुकी है। उसी ने मेरे बेटे को मार डाला है।

अब जानिए पूरा मामला...
कोतवाली नगर के काशीराम कॉलोनी अंतर्गत ब्लॉक नंबर 67 में दिलशाद (40) का परिवार निवास करता है। बीती रात दिलशाद ने पत्नी शन्नो से खाना मांगा। उसने खाना देने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। काफी देर तक दोनों में मारपीट होती रही।

इसके बाद पत्नी ने उसे छत से धक्का दे दिया। वो छत से नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल तक गए। वहीं मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
यह फोटो दिलशाद की है। जिसकी मौत हो गई है।
बहन ने कहा- मैंने देखा भाभी ने धक्का दिया
मृतक की मां भी कॉलोनी में ही किराए के कमरे में रहती है। उसकी बहन सायमा बानो ने बताया- भाई ने भाभी से खाना मांगा। हमने देखा कि भाभी ने उन्हें छज्जे पर से धक्का दे दिया। हमारी भाभी भाई को चाहती नहीं थी, आए दिन लड़ाई करती थी। इसके लिए ये सब कुछ हुआ है।

हमारी बहू दो तीन बार पहले भी भाग चुकी है
वहीं मृतक की मां कुरैशा ने बताया- हमारी बहू दो तीन साल से मोबाइल पर किसी से बात करती थी। इसी को लेकर रोज लड़ाई झगड़ा होता था। दो तीन बार ये भाग भी चुकी है, तब भी हमारा लड़का इसको रख लिया।आज भी इसी मोबाइल के बारे में लड़ाई हो रही थी। इसने धक्का दे दिया। इससे पहले भी कई बार हमारी बहू हमारे बेटे को मार चुकी है, उसका इलाज तक हुआ है। हमारी बहू की वजह से हमारा लड़का चला गया।

पत्नी ने कहा- सास गलत आरोप लगा रही
पत्नी शन्नो ने बताया- हमने खाना बनाया वो आए और आकर खाना खाए। शराब पिए थे। इस दौरान लड़ाई करने लगे। फिर वह छत नीचे गिर गए। रोज शराब पीकर बाहर से आते थे। आज घर में आकर शराब पिए हैं। हम कमरे में बच्चों को लेकर लेटे थे। हमारी सास ग़लत आरोप लगा रही हैं। आठ साल हमारी शादी को हो गए वो शराब पी रहे हैं, आठ साल हम ऐसा कुछ नहीं किए।

पुलिस ने कहा- धक्का मुक्की में पति नीचे गिरा
नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया- अक्सर लड़ाई होती रहती थी। आज भी लड़ाई हो रही थी कि धक्का मुक्की में पति नीचे गिर गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


 
 '