Today Breaking News

बुलेट न मिलने पर पत्नी को छत से फेंका, महिला की इलाज के दौरान मौत

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, बदायूं. बदायूं में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दहेज में बाइक न मिलने के कारण ससुरालियों ने उसे छत से गिराया था। इस कारण उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ था और अंदरुनी चोटें भी लगी थीं। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
दरअसल, जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुर्द निवासी पूजा (23) पुत्री भूरेलाल की शादी 26 जनवरी 2022 को अलीगढ़ के थाना दादों इलाके के लहरा सलेमपुर गांव निवासी देवेंद्र के साथ हुई थी। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने बताया कि दहेज में स्पलेंडर बाइक दी थी। जबकि शादी के बाद ससुराल वाले बुलेट समेत कैश की डिमांड करने लगे। मांग पूरी न होने पर पूजा के साथ मारपीट की जाती थी।

17 तारीख से चल रहा था इलाज 17 फरवरी को पूजा के ससुरालियों ने उसे मारापीटा और घर की छत से फेंक दिया। इस हमले में उसकी दोनों टांगों में फ्रैक्चर आ गया। काफी अन्य चोटें भी आई थीं। मामले की जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे बदायूं ले आए और यहां निजी अस्पताल में इलाज शुरू कराया। जबकि आज पूजा की मौत हो गई।
 
 '