Today Breaking News

UP Weather Update Today: 27 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 30-40 KM की स्पीड से चलेगी हवा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. यूपी के 27 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। साथ ही बिजली के साथ ओले भी गिरने की आशंका है। पूर्वी-पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। 48 घंटे से वेस्ट यूपी का मौसम बदला हुआ है। चार दिन यानी 17 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
रविवार को झांसी सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बांदा सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम पारा 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ओले-बारिश के बाद घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।

एक दिन पहले के मौसम की बात करें तो यूपी के 28 जिलों में रविवार को बारिश हुई। इस बेमौसम बारिश से फसल चौपट हो गई है। कौशांबी में किसान अपने खेत से गेहूं की फसल समेटते हुए रोता रहा। लखनऊ में धूल भरी आंधी चली। बारिश की संभावना को देखते हुए इकाना स्टेडियम की पिच तिरपाल से ढक दी गई।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर।

यूपी में रविवार को आगरा, मेरठ समेत 28 शहरों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। लखनऊ में धूल भरी आंधी चली। इकाना स्टेडियम के ग्राउंड को तिरपाल से ढक दिया गया। आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ जायंट्स के बीच मैच होना है।

कौशांबी में बारिश से फसल चौपट हो गई। किसान फूट-फूटकर रोने लगा। मिर्जापुर में गंगा नदी पर बना पीपा पुल तेज हवा में बह गया। पीपा पुल का एक हिस्सा 3 किमी दूर पहुंच गया।

ललितपुर में आंधी के साथ बारिश हुई। मथुरा में इतने ओले गिरे कि सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। वाराणसी में 60 की स्पीड से धूल भरी आंधी चली।

5 दिन मौसम कैसा रहेगा, जानिए
15 अप्रैल : यूपी के कुछ शहरों में बारिश होगी। हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

16 अप्रैल : कुछ जिलों में हल्की बादल छाए रहेंगे हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

17 अप्रैल : कुछ जिलों में हल्की बादल छाए रहेंगे हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

18 अप्रैल : मौसम विभाग में ग्रीन अलर्ट जारी किया है। 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
 
 '