गाजीपुर समेत यूपी के 11 जिलों के DM के ट्रांसफर, कौशलराज CM योगी के नए सचिव; 33 IAS, 3 IPS व 24 DSP के भी तबादले
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. योगी सरकार ने सोमवार की रात 33 IAS और 3 IPS अफसरों के ट्रांसफर किए। वाराणसी समेत 11 जिलों के डीएम बदले गए हैं। 24 डिप्टी एसपी के भी ट्रांसफर किए गए हैं।
वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा सीएम योगी के सचिव बनाए गए। वाराणसी के डीएम एस राजलिंगम को वाराणसी का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। सत्येंद्र कुमार वाराणसी के नए डीएम हैं। वे अभी तक मुख्यमंत्री के विशेष सचिव थे।
सूचना निदेशक शिशिर को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह भदोही के जिलाधिकारी विशाल सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। शिशिर सिंह के पास अब दो विभाग हैं। पहला- सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन विभाग, दूसरा- खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी।
मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय हापुड़ के डीएम बनाए गए। बरेली के डीएम रवींद्र कुमार-2 आजमगढ़ के नए जिलाधिकारी हैं। अंबेडकरनगर के डीएम अविनाश सिंह को बरेली का डीएम बनाया गया। ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव अनुपम शुक्ला को अंबेडकरनगर का नया डीएम नियुक्त किया गया।
झांसी डीएम अविनाश कुमार अब गाजीपुर के डीएम हैं। महोबा के डीएम मृदुल चौधरी को झांसी डीएम बनाकर भेजा गया। यूपी भवन और अन्य सन्निनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सचिव गजल भारद्वाज को महोबा का डीएम बनाया गया है।
संत कबीरनगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर अब कुशीनगर के नए डीएम हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार को संत कबीरनगर डीएम बनाकर भेजा गया। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक शैलेश कुमार भदोही के डीएम बनाए गए।
इन 11 जिलों के डीएम बदले
क्रम संख्या | अधिकारी का नाम | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती |
1 | सत्येंद्र कुमार | विशेष सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन | जिलाधिकारी, वाराणसी |
2 | अभिषेक पांडेय | उपाध्यक्ष, मेरठ, विकास प्राधिकरण, मेरठ | जिलाधिकारी, हापुड़ |
3 | रवींद्र कुमार-2 | जिलाधिकारी, बरेली | जिलाधिकारी, आजमगढ़ |
4 | अविनाश सिंह | जिलाधिकारी, अंबेडकरनगर | जिलाधिकारी, बरेली |
5 | अनुपम शुक्ला | विशेष सचिव ऊर्जा विभाग, उत्तर प्रदेश | जिलाधिकारी, अंबेडकरनगर |
6 | अविनाश कुमार | जिलाधिकारी, झांसी | जिलाधिकारी, गाजीपुर |
7 | मृदुल चौधरी | जिलाधिकारी, महोबा | जिलाधिकारी, झांसी |
8 | गजल भारद्वाज | सचिव, उत्तर प्रदेश भवन | जिलाधिकारी, महोबा |
9 | महेंद्र सिंह तंवर | जिलाधिकारी, संत कबीरनगर | जिलाधिकारी, कुशीनगर |
10 | आलोक कुमार | विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग | जिलाधिकारी, संत कबीरनगर |
11 | शैलेश कुमार | उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण | जिलाधिकारी, भदोही |
इन 22 IAS अफसरों का भी ट्रांसफर
क्रम संख्या | अधिकारी का नाम | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती |
1 | लक्कु वेंकटेश्वरलू | प्रमुख सचिव, परिवहन, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग | प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ के पद से अवमुक्त करते हुए शेष यथावत। |
2 | अमित गुप्ता | प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन | प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ के पद का अतिरिक्त प्रभार |
3 | कौशल राज शर्मा | मंडलायुक्त, वाराणसी | सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन |
4 | एस राजलिंगम | जिलाधिकारी, वाराणसी | मंडलायुक्त, वाराणसी |
5 | प्रेरणा शर्मा | जिलाधिकारी, हापुड़ | निदेशक, सूडा |
6 | संजय कुमार मीणा | मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर | उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण, मेरठ |
7 | शाश्वत त्रिपुरारी | संयुक्त मजिस्ट्रेट, अलीगढ़ | मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर |
8 | नवनीत सिंह चहल | जिलाधिकारी, आजमगढ़ | विशेष सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन |
9 | इंद्रजीत सिंह | नगर आयुक्त, लखनऊ | विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन |
10 | गौरव कुमार | मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज। | नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ |
11 | हर्षिका सिंह | संयुक्त मैजिस्ट्रेट, चंदोली | मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज |
12 | आर्यका अखौरी | जिलाधिकारी, गाजीपुर | विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन |
13 | विशाल भारद्वाज | जिलाधिकारी, कुशीनगर | विशेष सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन |
14 | उज्जवल कुमार | विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मद्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उ०प्र० शासन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड | प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन |
15 | पुलकित खरे | विशेष सचिव, नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन | मिशन निदेशक, कौशल विकास मिशन |
16 | शिशिर | विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक, सूचना तथा संस्कृति, उत्तर प्रदेश | विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मद्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उ०प्र० शासन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड |
17 | विशाल सिंह | जिलाधिकारी, भदोही | विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक, सूचना तथा संस्कृति, उत्तर प्रदेश |
18 | अनुभव सिंह | मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती | उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एवं सम्भागीय खाद्यनियंत्रक, मुरादाबाद |
19 | शाहिद अहमद | संयुक्त मैजिस्ट्रेट, बस्ती | मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती |
20 | जगदीश | प्रबन्ध निदेश, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइ कार्पोरेशन | सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन |
21 | अभय | सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग | सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ |
22 | वेदपति मिश्रा | सचिव, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन | सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग |
विशाल सिंह नए सूचना निदेशक, वेंकटेश्वर लू के विभागों में कटौती
लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। साथ ही आईएएस विशाल सिंह नए सूचना निदेशक बना दिए गए हैं।
IAS लक्कु वेंकटेश्वर लू के पदों में छंटनी कर दी गई है। उनसे प्रमुख सचिव परिवहन और अध्यक्ष यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम पद वापस ले लिया गया है। बाकी सभी पदों पर बने रहेंगे, उनकी जगह स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के प्रमुख सचिव अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव परिवहन और अध्यक्ष यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
अब बात IPS और DSP के ट्रांसफर की...
![]() |
(बाएं से) IPS भानु भास्कर, संजीव गुप्ता और डीके ठाकुर। |
मेरठ जोन के ADG डीके ठाकुर को हटाया, प्रयागराज से भानु भास्कर को भेजा
मेरठ जोन के ADG ध्रुवकांत ठाकुर (डीके ठाकुर) को हटा दिया गया है। उन्हें SSF (सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स) का ADG बनाया गया है।
वहीं, प्रयागरज कुंभ के इंचार्ज रहे एडीजी भानु भास्कर को मेरठ जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय से गृह विभाग में सचिव का काम देख रहे संजीव गुप्ता को प्रयागराज जोन का ADG बनाया गया है।
IPS अफसरों का क्यों हुआ ट्रांसफर?
भानु भास्कर: 1996 बैच के IPS हैं। दिसंबर 2022 से वे प्रयागराज जोन के ADG थे। मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अफसरों में इनका नाम शुमार है। प्रयागराज कुंभ की सफलता का इनाम भानु भास्कर को मिला है। आम तौर पर परंपरा रही है कि कुंभ के आयोजन के बाद अधिकारी को मुंह मांगी पोस्टिंग दी जाती रही है। माना जा रहा है कि भानु भास्कर की नई तैनाती भी इसी का नतीजा है।
डीके ठाकुर: 1994 बैच के IPS हैं। 1 जनवरी, 2024 को इनकी तैनाती मेरठ जोन के ADG के पद पर की गई थी। इनके तबादले को भानु भास्कर के एडजस्टमेंट के तौर पर देखा जा रहा है।
संजीव गुप्ता: लंबे समय से गृह विभाग में IPS कोटे के सचिव के पद पर तैनात थे। हालांकि पूर्व में इनका तबादला ADG स्थापना के पद पर हुआ था, लेकिन वह ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया था। लंबे समय से गृह विभाग में जिम्मेदारी संभालने का इनाम उन्हें प्रयागराज का ADG बनाकर दिया गया है।
तीन IPS अफसर और उनकी नई तैनाती
क्रम संख्या | अधिकारी का नाम | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती |
1 | डीके ठाकुर | अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ | अपर पुलिस महानिदेशक, एसएसएफ लखनऊ |
2 | भानु भास्कर | अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, प्रयागराज | अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ |
3 | डॉ. संजीव गुप्ता | अपर पुलिस महानिदेशक / सचिव (गृह), यूपी शासन, लखनऊ | अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, प्रयागराज |
24 DSP के ट्रांसफर की लिस्ट...
क्रम संख्या | अधिकारी का नाम | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती |
1 | अजीत कुमार सिंह | पुलिस उपाधीक्षक, प्रतापगढ़ | सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर |
2 | देवेंद्र कुमार | पुलिस उपाधीक्षक, जालौन | पुलिस उपाधीक्षक, बदायूं |
3 | विजय कुमार राना | सहायक सेनानायक, 8वीं वाहिनी पीएसी, बरेली | पुलिस उपाधीक्षक, एलआईयू, बरेली |
4 | संजय कुमार मिश्र | पुलिस उपाधीक्षक, बरेली | पुलिस उपाधीक्षक, उन्नाव |
5 | गिरजा शंकर त्रिपाठी | पुलिस उपाधीक्षक, बुलंदशहर | पुलिस उपाधीक्षक, रायबरेली |
6 | जितेंद्र सिंह कालरा | पुलिस उपाधीक्षक, कुशीनगर | पुलिस उपाधीक्षक, ईओडब्ल्यू, मेरठ |
7 | चंद्रकेश सिंह | पुलिस उपाधीक्षक, मैनपुरी | पुलिस उपाधीक्षक, सीतापुर |
8 | आशीष मिश्रा | पुलिस उपाधीक्षक, बलिया | पुलिस उपाधीक्षक, ललितपुर |
क्रम संख्या | ट्रेनी पुलिस उपाधीक्षक का नाम | ट्रेनिंग का जिला | तैनाती कहां मिली |
1 | राहुल यादव | हापुड़ | पुलिस उपाधीक्षक, हापुड़ |
2 | शाम्भवी त्रिपाठी | भदोही | पुलिस उपाधीक्षक, स्थापना मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश |
3 | राजीव कुमार सिंह | गोरखपुर | पुलिस उपाधीक्षक, भदोही |
4 | तेजस त्रिपाठी | फिरोजाबाद | पुलिस उपाधीक्षक, फिरोजाबाद |
5 | प्रिया यादव | सहारनपुर | पुलिस उपाधीक्षक, सहारनपुर |
6 | आलोक कुमार गुप्ता | मथुरा | पुलिस उपाधीक्षक, बलिया |
7 | अमित कुमार | कासगंज | पुलिस उपाधीक्षक, कासगंज |
8 | शुभम वर्मा | गाजीपुर | पुलिस उपाधीक्षक, गाजीपुर |
9 | जितेंद्र सिंह यादव | शामली | पुलिस उपाधीक्षक, शामली |
10 | रामप्रवेश गुप्ता | आगरा | सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट, आगरा |
11 | परमेश्वर प्रसाद | जालौन | पुलिस उपाधीक्षक, जालौन |
12 | संजीव कुमार राय | मथुरा | पुलिस उपाधीक्षक, मथुरा |
13 | शुभम पटेल | पीलीभीत | पुलिस उपाधीक्षक, मुरादाबाद |
14 | प्रियंका यादव | बहराइच | पुलिस उपाधीक्षक, 1090/WCSO |
15 | अमित कुमार | कानपुर नगर | सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर |
16 | प्रदीप कुमार मौर्य | उन्नाव | पुलिस उपाधीक्षक, उन्नाव |
योगी सरकार ने 24 डिप्टी एसपी के तबादले किए हैं। इनकी 2 लिस्ट जारी की है। 16 वो डिप्टी एसपी हैं, जिनकी ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। अब उन्हें जिले में तैनाती दी गई है।