Today Breaking News

जूता चुराई में 50 हजार की मांग पर बिगड़ी बात, बारात बिना दुल्हन के लौटी, देखें वीडियो

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, बिजनौर. बिजनौर के नजीबाबाद में एक शादी में बवाल हो गया। जूता चुराई की रस्म के दौरान दुल्हन पक्ष ने 50 हजार की डिमांड रख दी। दूल्हे पक्ष के मना करने पर कहासुनी होने लगी। दूल्हे पक्ष का आरोप है कि दुल्हन पक्ष ने हमें बंधक बनाकर पीटा।
गाली-गलौज की। वहीं लड़की वालों का कहना है कि लड़के वालों न कार की मांग की। हमसे अभद्रता की। मामला थाने तक पहुंचा। एक-दूसरे की शिकायत की गई। दोनों पक्षों में पंचायत चली। अंत में बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

मामला नजीबाबाद के गढ़मलपुर इलाके का है। गांव निवासी खुर्शीद की बेटी का निकाह देहरादून में सैलून चलाने वाले मोहम्मद साबिर से तय हुआ था। शनिवार को निकाह के बाद शादी की रस्में चल रही थीं। जूता चुराई की रस्म के दौरान विवाद शुरू हो गया। दुल्हन पक्ष ने जूते वापस करने के लिए 50 हजार रुपए मांगे। दूल्हा पक्ष ने इतनी बड़ी रकम देने से मना कर दिया। 5 हजार रुपए देने की बात कही।

इसी बात को हंसी-मजाक से शुरू हुई बात कहासुनी तक पहुंच गई। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिवार को बंधक बनाकर मारपीट की। वहीं दुल्हन पक्ष का कहना है कि दूल्हे ने दहेज में स्विफ्ट कार मांगी। उन्होंने दो लाख रुपए का चेक भी दिया, लेकिन लड़के वालों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन समझौता नहीं हो सका। बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। 24 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों के बीच दोनों पक्षों ने आपस में फैसला कर लिया। दूल्हे ने दुल्हन को तलाक दे दिया है और बिना दुल्हन के बारात बारंग वापस लौट गई है।
 
 '