Today Breaking News

जो गाय को काटेगा उसे तलवार से काट दिया जाएगा: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले-अखिलेश ने यादवों को शर्मसार किया

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. 'हमें बीजेपी से आशा थी कि वो गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करेगी। हमारी उम्मीद अब टूट गई है। अब अगर गाय को कोई कटेगा तो उसे तलवार से काट दिया जाएगा।'
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि आज के समय में कोई भी दल गौ माता के साथ नहीं है।
ये बातें शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने वाराणसी में ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम से खास बातचीत में कहीं। उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से भी नाराजगी जाहिर की।

कहा- अखिलेश को अगर गाय के गोबर में दुर्गंध आ रही है तो भगवान से शायद कोई भूल हो गई होगी। वो अखिलेश को यादव कुल में पैदा किये। अखिलेश को अपने अपने मूल से दुर्गंध आ रही है। उन्होंने अपने बयान से यादवों को शर्मसार कर दिया। पढ़िए शंकराचार्य ने क्या-कुछ कहा...

सवाल : गाय की रक्षा के लिए अब आप क्या करेंगे?

जवाब: वाराणसी में एक इंस्टीट्यूट खोला जाएगा। जिसमें गाय पालकों की ट्रेनिंग कराई जाएगी। आज के समय में कोई भी दल गौ माता के साथ नहीं है। जिस भी स्थान पर गाय काटी जा रही है। उन स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। वहां पर धावा बोला जाएगा। एक सेना बनाई जाएगी जो पहले नोटिस भेजने का काम करेगी। धावा बोलने वालों में मैं सबसे आगे रहूंगा।

सवाल : सनातन धर्म के लिए यात्रा निकल रही है क्या उससे कोई फायदा होगा और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिन्दू गांव भी बना रहे उसे कैसे देखते हैं?

जवाब : यात्राओं से जन जागरण होता है लेकिन यात्रा करने वाले का कथन साफ होना चाहिए। उसकी यात्रा निर्माण की दिशा में होना चाहिए। यात्रा किसी की प्रेरणा से निकल रही है वह धार्मिक उद्देश्य नहीं बल्कि राजनीतिक उद्देश्य हो जा रहा है। इसीलिए धार्मिक प्रतिफल नहीं मिल रहा है। उस धर्म का भला नहीं होने वाला है। हिंदू गांव और हिंदू देश बने उससे कोई दिक्कत नहीं है। पहले जो लोग हिंदू राष्ट्र की बात करते थे अब हिंदू गांव बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पता चल गया कि उनके अंदर इतनी ही ताकत है।

सवाल : भारत की सभी विधानसभाओं में बनेगा एक-एक रामाधाम, यह कैसे काम करेगा?

जवाब : गो प्रतिष्ठा आन्दोलन के अंतर्गत गठित गो संसद् और गो सभाओं के माध्यम से देश के सभी 4123 विधानसभा क्षेत्रों में गो विधायकों की नियुक्ति की जा रही है। जिनके देख-रेख में साल के अंत तक इतने ही रामाधाम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक रामाधाम में 108 रामा गाय विराजेंगी। दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में पूरे देश में 3 लाख रामाधाम का निर्माण कर समस्त रामा गायों की सेवा का लक्ष्य रखा गया है।

सवाल : वक्फ बोर्ड संशोधित बिल पर क्या कहेंगे?

जवाब : हमको उसपर क्या कहना है यह सरकार और मुसलमान जाने। हम इसमें क्यों बोले, हमसे इससे कोई लेना देना नहीं है।
 
 '