गाज़ीपुर से राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत महिला सशक्तिकरण समिति की सदस्य बनीं, समर्थकों ने दी बधाई
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाज़ीपुर से राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत को महिला सशक्तिकरण समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिए समर्थकों की भीड़ उमड़ी।
डॉ. संगीता ने बताया कि महिला सशक्तिकरण समिति का गठन भारतीय संसद करती है। यह एक महत्वपूर्ण संसदीय समिति है। इसमें सभी राजनीतिक दलों के सांसद सदस्य के रूप में शामिल हो सकते हैं।
समिति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना है। यह महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम करती है। साथ ही समिति देश में महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए विभिन्न पहल करती है।