Today Breaking News

गाजीपुर में अखिलेश यादव पर अमर्यादित टिप्पणी का विरोध, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला दहन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में समाजवादी महिला सभा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ किया गया।
महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने कहा कि अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा नेता बौखला गए हैं। पीडीए कार्यक्रमों में उमड़ रही भीड़ से भाजपा नेता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता भाजपा नेताओं की इन हरकतों का जवाब देने को तैयार हैं।

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रीता विश्वकर्मा ने सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस बात की पुष्टि की है। सरकार जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है।

विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. सीमा यादव, संगीता गुप्ता, रीना यादव, बिंदु बाला बिंद, कंचन रावत, अनीता यादव, ममता यादव, नीलम यादव, वर्षा यादव, धनु यादव, चंदन सोनकर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
 
 '