मंगेतर के साथ खेत में बैठी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पैसे भी छीने; आरोपी गिरफ्तार
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, कासगंज. कासगंज में एक नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 10 अप्रैल की है। पीड़िता अपने मंगेतर के साथ राशन कार्ड का फॉर्म जमा करने गई थी। वापसी में दोनों हजारा नहर किनारे खेत में बैठे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें अकेला देखकर घेर लिया। आरोपियों ने नाबालिग के साथ रेप किया। इतना ही नहीं, उन्होंने मंगेतर से नगदी भी छीन ली।
![]() |
एसपी कासगंज अंकिता शर्मा |
एसपी कासगंज अंकिता शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें लगी हुई हैं। पुलिस मामले में कड़ी कार्रवाई कर रही है।
पुलिस FIR की मानें तो दो नामजद और 7 से 8 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पीड़ित अपने मंगेतर के साथ जिला पूर्ति कार्यालय पर राशन कार्ड का प्रार्थना पत्र देकर वापस अपने घर लौट रही थी। तभी वह हजारा नहर पर पेड़ के नीचे बैठकर दोनों लोग नाश्ता करने लगे। नाश्ता करके बाइक से जा रहे थे।
तभी 5 से 6 लोगों ने उनकी बाइक को रोक लिया। उसके मंगेतर को झाड़ियों मे ले गए। तभी आरोपियों के 3 अन्य साथी और आ गये। जो हम दोनों को अलग अलग झाड़ियों में ले गए। जहां 3 लोगों ने युवती के साथ बलात्कार किया। आरोपी पीड़िता के कान की बाली भी छीन ले गए। बैग में रखे 5 हजार रुपए भी ले लिए। मंगेतर से भी 5 हजार रुपए मांगे।