Today Breaking News

प्रयागराज में दलित मजदूर की हत्या का मुख्य आरोपी अरेस्ट, पुलिस ने भेजा जेल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, प्रयागराज. प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के इसौटा गांव में एक दलित मजदूर देवी शंकर 35 वर्ष पुत्र अशोक की हत्या कर शव को जलाने के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 12 अप्रैल की रात को मजदूरी के बहाने बुलाकर देवी शंकर की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को जला दिया गया था।
पुलिस ने पहले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी छुट्टन सिंह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके परिवार को हिरासत में ले लिया था। सोमवार को ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम किए जाने के बाद एसीपी करछना वरुण कुमार के नेतृत्व में लगाई गई टीम ने मुख्य आरोपी दिलीप सिंह उर्फ छुट्टन को भी पकड़ लिया वही आरोपियों के खेत में किए गए कब्जे पर बुलडोजर चला।

गिरफ्तार आरोपियों में संजय सिंह उर्फ सोनू, मोहित सिंह, मनोज सिंह, अवधेश सिंह उर्फ डीएम, दिलीप सिंह उर्फ छुट्टन, विमलेश गुप्ता उर्फ बाबा डान, शेखर सिंह और अजय सिंह शामिल हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उन पर अनुसूचित जाति के व्यक्ति की हत्या कर शव जलाने का आरोप है.
 
 '