Today Breaking News

संदूक से निकालकर प्रेमी की पिटाई, घरवालों के जागने पर महिला ने छिपाया था, बरसाए लाठी-डंडे

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आगरा. आगरा में महिला से मिलने प्रेमी पहुंचा। कमरे से आवाज आने पर घरवालों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो महिला ने प्रेमी को संदूक में छिपा दिया। घरवालों ने उसे पूरे कमरे में खोजा, मगर वह नहीं मिला।
इसी बीच महिला के पति की नजर संदूक की तरफ गई, जिसकी एक कुंडी अंदर की तरफ थी। उन्होंने संदूक खोला तो अंदर महिला का प्रेमी बगैर कपड़ों के छिपा बैठा था। गुस्साए परिजनों ने उसकी थप्पड़ों और लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। फिर कपड़े पहनाकर घर के बाहर ले गए। जहां ग्रामीणों ने पीटा।

फिर पुलिस बुलाकर आरोपी को सौंप दिया। मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र का है। फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के परिजन रविवार रात घर की छत पर सो रहे थे। इसी बीच रात करीब 11:30 बजे महिला ने फोन कर पड़ोसी गांव में रहने वाले अपने प्रेमी को बुला लिया। दोनों एक कमरे में बंद हो गए।

इसी बीच महिला का पति पानी पीने के लिए छत से नीचे आया। उसने पत्नी के कमरे से पुरुष की आवाज सुनी। उसने घर के अन्य सदस्यों को बुला लिया। फिर उसने पत्नी के कमरे के दरवाजे पर दस्तक दी। परिजनों के आ जाने पर महिला ने अपने प्रेमी को कमरे में रखे बक्शे में छिपा दिया।

इसके बाद दरवाजा खोला। पति ने पूछा कि अंदर कौन था। इस पर उसकी पत्नी सकपका गई। घर के लोगों ने बेड के नीचे उसे खोजा। मगर वह नहीं मिला। इसी बीच पति की नजर बक्श पर पड़ी। उसकी एक कुंडी अंदर की तरफ थी।

पति ने बक्शा खोला तो उसके अंदर प्रेमी बगैर कपड़े के बैठा था। उसे देखते ही घर वालों ने उसे जमकर पीटा। प्रेमी ने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। फिर महिला के घरवाले उसे कपड़े पहनाकर बाहर लेकर गए। शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए।

ग्रामीणों को जब हकीकत पता चला तो उन्होंने भी महिला के प्रेमी को लात-घूसों और डंडे से पीटा। फिर पुलिस बुलाकर सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बहा तहसील का रहने वाला है। महिला से उसका एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

वह अक्सर महिला से उसके पति की गैरहाजिरी में मिलने आता था। मामले में इंस्पेक्टर फतेहाबाद डीपी तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों ने एक युवक को पुलिस के हवाले किया है। शिकायत पत्र मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
 '