Today Breaking News

गाजीपुर में भारत मुक्ति मोर्चा समेत अन्य संगठनों ने प्रदर्शन कर सौंपा मांग पत्र

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा और बहुजन क्रांति मोर्चा ने संयुक्त रूप से जेल भरो आंदोलन किया। 
प्रदर्शनकारी जुलूस की शक्ल में जिला मुख्यालय पहुंचे। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के छांगुर प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह आंदोलन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और निजीकरण के विरोध में किया गया है।

संगठन के नेता विक्रमाराम ने बताया कि भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ भी मांगें रखी गई हैं। सरजू पांडे पार्क में आयोजित धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों का पत्र सौंपा।
 
 '