टोल प्लाजा पर महिला ने कर्मचारी को 4 सेकंड में मारे 7 थप्पड़, CCTV फुटेज वायरल
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, हापुड़. सड़क पर लगे टोल प्लाजा पर मौजूद टोल कर्मियों से भिड़ने के पहले भी कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं। लेकिन टोल प्लाजा के बूथ में लगे एक CCTV फुटेज का ऐसा क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर इंटरनेट यूजर्स कड़ी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। CCTV फुटेज में एक महिला को टोलकर्मी को बुरी तरह मारते देखा गया है।
यह घटना हापुर के छिजरासी टोल प्लाजा की बताई जा रही है। जहां एक महिला ने टोल बूथ में घुसकर एक कर्मचारी को 1 के बाद 1 करीब 4 सेकंड में 7 झापड़ मारे हैं। CCTV फुटेज पर मौजूद जानकारी के अनुसार, यह घटना 13 अप्रैल 2025 को सुबह करीब 8 बजकर 22 मिनच पर हुई थी। इंटरनेट यूजर्स भी टोल प्लाजा पर हुई इस घटना पर एक्शन की मांग करते नजर आ रहे हैं।
1-1 करके मारे कई थप्पड़…
इस वीडियो में टोल प्लाजा के अंदर का नजारा देखने को मिलता है, जहां टोल कर्मी अपने कंप्यूटर पर काम कर रहा होता है। इस दौरान उसकी विंडो पर भी 1-2 लोग दिखाई देते हैं। तभी गेट से एक महिला दनदनाते हुए अंदर घुसती है और टोलकर्मी का गला पकड़कर उसे हिला देती है। बाद में वो, उसे एक के बाद एक कई झापड़ मारती है। पिटाई के दौरान, टोलकर्मी भी महिला से बचने की कोशिश करता नजर आता है।
लेकिन महिला उस पर लगातार अटैक करती रहती है। क्लिप के अंत में कमरे में एक और टोलकर्मी दाखिल होता है और दोनों उस महिला से हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आते हैं। इसी के साथ करीब 45 सेकंड की यह क्लिप खत्म हो जाती है। लेकिन महिला की इस हरकत ने इंटरनेट यूजर्स को हिला दिया है।