Today Breaking News

गाजीपुर की बिटिया शिखा यादव ने थाईलैंड में रचा इतिहास, किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट में जीता रजत पदक

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर की शिखा यादव ने थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वह जिले की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है।
फाइनल मुकाबले में शिखा का सामना फ्रांस की ड्यूमॉन्ट लौरा से हुआ। टूर्नामेंट से लौटने पर दिलदारनगर स्टेशन पर खेल प्रेमियों व स्थानी लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। शिखा ने सबसे पहले सायर माता के मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया।


आलमगंज की रहने वाली शिखा 2016 से फुल्ली के कृष्णा फाइट क्लब में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने जिला, प्रदेश और राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल की है।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बीए कर रही शिखा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा कैप्टन विजय शंकर यादव, शिवधर यादव, श्री कृष्णा यादव, माता-पिता और कोच निजामुद्दीन को दिया है।

उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव अरविंद सेरेवालिया ने भी शिखा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

आलमगंज में शिखा के घर पहुंचने पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। हीरालाल यादव, अर्जुन यादव और मिस इंडिया 2024 मधु यादव समेत कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।
 
 '