Today Breaking News

गाजीपुर में दर्जनों लोगों ने घर पर किया हमला, रात में घर में घुसकर की पत्थरबाजी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में गुरुवार रात एक परिवार पर दबंगों का हमला हुआ। पीड़ित शिवधर यादव के घर पर रात करीब 12 बजे 10 से अधिक युवक पहुंचे। आरोपियों ने घर पर ईंट-पत्थर फेंके और घर में घुस गए। हमलावरों ने घर में घुसकर लूटपाट की। उन्होंने बहू के बक्से से मंगलसूत्र और 20 हजार रुपए नकद चुरा लिए।
इसके बाद परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हमले में मकान की छत पर रखी सीमेंट शीट को भी नुकसान पहुंचा। घटना से पहले पीड़ित का बेटा गोल्डेश यादव विशुनपुर पिपरही गांव में कुछ लोगों से भिड़ गया था। इस झड़प में गोल्डेश की पिटाई हुई थी। शिवधर ने पांच नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित परिवार के पास घटना का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि मौके से दो खोखे बरामद हुए हैं। उन्होंने हवाई फायरिंग की बात से इनकार किया है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद से मामले की जांच कर रही है।
 
 '