Today Breaking News

हद है! मौसेरे भाई-बहन को आपस में हुआ इश्क़, घर से भाग कर लिया विवाह

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, बदायूं. आज-कल रिश्वों को शर्मसार करने वाले एक के बाद एक मामले सामने आ रहे है। अलीगढ़ में सास दामाद के साथ फरार हो गई तो वहीं अभी कुछ दिन पहले ही बदायूं में समधी समधन की अजब-गजब प्रेम कहानी। इसके बाद आरोप प्रत्यारोपों का दौर थमा नहीं कि एक और मामला जिले की कोतवाली बिसौली थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां के एक युवक को अपनी मौसेरी बहन से प्यार हो गया। इसके बाद घर से भागकर शादी कर ली।
बहन बिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि युवक मौसेरा भाई पिछले करीब चार महीनों से अपनी मौसी के यहां रह रहा था। जहां इस दौरान उसने अपनी मौसेरी बहन को प्रेमजाल फंसा लिया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों भाई-बहन फरार हो गए। फरार होने के बाद दोनों ने कथित तौर पर शादी कर ली। मामला भाई-बहन के रिश्ते से जुड़ा था, इसलिए लड़के और लड़की पक्ष के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उनकी तलाश शुरू की। पता चला कि दोनों चंडीगढ़ में रह रहे है और फिर किसी तरह लड़के का बहनोई उन्हें मनाकर यहां ले आया।

घर पहुंचने पर दोनों ने दावा किया कि हम लोग एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर चुके है। अब सात जन्मों तक अलग नहीं होंगे। अजब प्रेम की गजब कहानी सुनकर परिजन भी सदमे में आ गए। दोनों के परिवार वालों ने कहा कि आप दोनों भाई-बहन हो ये रिश्ता नहीं हो सकता, तब विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।

भाई बहन की प्रेम-प्रसंग का किस्सा सुनकर पुलिस भी स्तब्ध रह गई और दोनों पक्ष को आपसी सहमति से मामला रफा-दफा करने का मौका दिया। कोतवाली के बाहर घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद लड़की पक्ष ने लड़के के साथ रहने की रजामंदी दी।

बिना किसी शिकायत के युवक-युवती के परिजन वापस लौट गए। वहीं मीडिया ने इस संबंधित बातचीत करनी चाहीं तो कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। हालांकि भाई-बहन की प्रेम कहानी और शादी चर्चा का विषय बन गई है।
 
 '