कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश, डेडबॉडी के पास एक माह की बच्ची रो रही थी, पास में रखे थे लड्डू
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आगरा. आगरा में गुरुवार को कमरे के अंदर पति-पत्नी की लाश मिली है। लाश के बगल में 1 महीने की बच्ची मिली। जो रो रही थी। वहां से कुछ दूरी पर एक डिब्बे में लड्डू रखे हुए थे। दोनों की लाश बेड पर पड़ी थी।
![]() |
जानकारी पर पुलिस पहुंची, मोहल्ले वालों से पूछताछ कर रही है। |
मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शुरुआती जांच में दोनों के जहर खाकर सुसाइड करने आशंका है। पुलिस रिश्तेदारों और मोहल्ले वालों से पूछताछ कर रही है। मामला शाहगंज थाना क्षेत्र का है। DCP सिटी सोनम कुमार ने बताया-पुलिस को सूचना मिली थी कि आलम पाड़ा में चांदी कारीगर वीरू अपनी पत्नी डोली के साथ रहते हैं। इनकी एक माह की बेटी भी है।
लोगों ने बताया कि सुबह 11 बजे तक पति-पत्नी दोनों ठीक थे। लोगों ने इन्हें देखा था। इसके बाद दोनों अपने कमरे में चले गए। दोपहर 3 बजे तक जब ये बाहर नहीं आए तो कमरे में देखा।
कमरे में दोनों बेड पर अचेतावस्था में थे। जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो इनके मुंह से झाग निकल रहे थे। पास में बच्ची लेटी थी। आशंका जताई जा रही है कि गृहक्लेश के चलते ही दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया है।
मोहल्ले वालों पुलिस को बताया-दोनों का परिवार से विवाद चलता था। इस वजह आए दिन ये लोग लड़ते थे। कई बार हम लोगों ने समझौता कराया है। आज भी सुबह दोनों में किसी बात पर बहस हो रही थी। इसके बाद सुबह 11 बजे के बाद दरवाजा बंद कर दिया। काफी देर तक बाहर निकले। बच्ची के रोने की आवाज आई। तो घटना का पता चला।