गजीपुर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से हटाए 40 बैनर, अनुमति के बाद ही लगा सकेंगे
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर शहर में अवैध होर्डिंग्स और बैनर के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शासन के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में जेसीबी की मदद से करीब 40 अनाधिकृत होर्डिंग्स को हटाया गया।
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने बताया कि यह कार्रवाई शहर के विभिन्न हिस्सों में की गई। मिश्रबाजार और महुआबाग क्षेत्र में चलाए गए अभियान में छोटे-बड़े सभी अवैध होर्डिंग्स को हटाया गया।
आगे भी जारी रहेगा अभियान इस कार्रवाई से होर्डिंग लगाने वालों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल अधिकृत स्थानों पर ही होर्डिंग्स और बैनर लगाने की अनुमति होगी। इसके अलावा कहीं भी लगे होर्डिंग्स, पोल बोर्ड हटा दिए जाएंगे। नगर पालिका का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।