Today Breaking News

गाजीपुर में 116 ई-रिक्शा सीज, 360 का हुआ चालान

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में मुख्यमंत्री के आदेश पर अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। परिवहन और यातायात पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में 116 ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया। साथ ही 360 ई-रिक्शा का चालान किया गया।
यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। आईजी रेंज मोहित गुप्ता और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद और सीओ सिटी शेखर सेंगर की मौजूदगी में शहरी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।

यातायात प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी और अन्य अधिकारी भी अभियान में मौजूद रहे। इस कार्रवाई से ई-रिक्शा संचालकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध तरीके से सड़कों पर ई-रिक्शा का संचालन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। नियम विरुद्ध चल रहे ई-रिक्शा पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
 
 '