Today Breaking News

गाजीपुर नगर पालिका ने JCB से हटाए बैनर-होर्डिंग्स, आगे भी जारी रहेगा अभियान

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में नगर पालिका प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से लगे होर्डिंग और बैनर के खिलाफ अभियान चलाया। कचहरी रोड से शुरू हुए इस अभियान में जेसीबी की मदद से दर्जनों अनाधिकृत होर्डिंग्स को हटाया गया।
गाजीपुर नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी अमिता वरुण ने बताया कि यह कार्रवाई शासन के निर्देश पर की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल अधिकृत स्थानों पर ही होर्डिंग्स और बैनर लगाए जा सकते हैं। इसके अलावा कहीं भी लगे होर्डिंग-बैनर हटा दिए जाएंगे।

आगे भी जारी रहेगा अभियान अभियान के दौरान नगर पालिका कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-बड़े सभी अवैध होर्डिंग्स को हटाया। इस कार्रवाई से अनाधिकृत रूप से होर्डिंग्स लगाने वालों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
 
 '