Today Breaking News

बनारस में 4 साल की मासूम से दिनदहाड़े रेप, पिता के दोस्त ने की वारदात, बच्ची बड़े पापा कहती थी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. वाराणसी में पिता के दोस्त ने क्रिश्चियन कम्युनिटी के कब्रिस्तान में चार साल की बच्ची के साथ रेप किया। वह जब बदहवास हो गई। तब छोड़कर भाग गया। घर में बच्ची को न देख पिता उसे खोजते हुए कब्रिस्तान पहुंचे। यहां बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी। उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। घटना लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र की है।
सबसे पहले पूरी घटना पढ़िए...
वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र जेल रोड का रहने वाला एक युवक क्रिश्चियन कम्युनिटी का काम करता है। उसने बताया- BLW क्षेत्र के निवासी विनोद(40) से उसकी दोस्ती थी। वह सेंट जान्स मड़ौली में माली के पद पर कार्यरत है। उसका मेरे घर पर आना जाना था। मेरी बेटी उसे बड़े पापा कहती थी।

शनिवार को वह मेरे घर आया था। उस समय बेटी घर पर अकेली थी। परिवार के लोग किसी काम से बाहर गए थे। वह बेटी को बहाने से मकबूल आलम रोड स्थित कब्रिस्तान ले गया। जहां पर उसके साथ रेप किया।

बेटी के कपड़े देखकर अनहोनी का चला पता
बच्ची के पिता के अनुसार- परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो बेटी घर में नहीं थी। काफी पूछताछ के बाद भी उसका पता नहीं चला चला। उसे खोजते हुए कब्रिस्तान पहुंचे। वहां पर बेटी बदहवास हालत में पड़ी थी। पूछने पर कुछ भी नहीं बोल रही पा रही थी। केवल रोते जा रही थी। उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। उसकी हालत देखकर गड़बड़ी का अंदेशा हुआ। आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया।

बच्ची की तबीयत में सुधार होने पर दी तहरीर
बच्ची के पिता के मुताबिक, सोमवार को बेटी की तबीयत में सुधार होने पर वह थाने पहुंचे। वहां पर दोस्त के खिलाफ तहरीर दी। आरोपी घर छोड़कर भाग गया है। उसका फोन भी बंद जा रहा है। उसके बारे में पता नहीं चल पाया है।

पुलिस बोली- आरोपी की तलाश में दी जा रही दबिश
एसीपी कैंट विदुष सक्सेना ने बताया कि आरोपी पीड़िता के पिता का दोस्त होने के चलते बेटी से भी घुला मिला था। शनिवार को वह घर आया था लेकिन वहां पर बच्ची के अलावा कोई नहीं था। बच्ची को देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। उसे बहाने से ले गया और मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
 
 '