Today Breaking News

शिक्षक ने ग्रिंडर गे-डेटिंग ऐप से बुलाया था युवक, उसने बंधक बनाकर 3 लाख लूटे, पिटाई भी की

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. लखनऊ में गे-डेटिंग ऐप पर दोस्ती करके दो युवकों ने एक युवक के साथ 3 लाख रुपए की लूट की। आरोपियों ने ग्रिंडर ऐप के जरिए दोस्ती करके वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रविन्द्र पल्ली इंदिरा नगर निवासी कृष्णनेंदु चटर्जी प्राइवेट टीचर हैं। उनकी शादी नहीं हुई है। करीब चार महीने पहले पिता की भी मौत हो गई थी। जिसके बाद अकेलापन दूर करने के लिए टीचर ने ग्रिंडर ऐप पर प्रोफाइल बनाई। उन्होंने बताया कि उस पर उनकी एक लड़के से दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। उन्होंने उस लड़के को अपने घर पर मिलने के लिए बुलाया।

बुधवार दोपहर करीब 1.30 लड़का घर उनके घर पहुंचा। दोनों कमरे में बातचीत कर रहे थे। इस दाैरान उस लड़के ने बहाने से कृष्णनेंदु के हाथ बांध दिए। उसके बाद आंख व मुंह बांधने लगा। कृष्णनेंदु ने विरोध किया, तो मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने अपने एक अन्य साथी को बुला लिया।

दोनों ने मिलकर कृष्णनेंदु को जमकर मारा। उनकी मुंह व आंख के नीचे चोट लग गई। दोनों लड़के उनकी अलमारी में रखे 3 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद कृष्णनेंदु ने घटना की जानकारी अपने वकील दोस्त को दी। गाजीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर गाजीपुर का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पीड़ित के मुताबिक बदमाश उनके घर में करीब दो घंटे रूके थे। मारपीट करने के बाद घर में रखे जेवर व नगदी के बारे में पूछने लगे। विरोध करने पर घर का सामान उठाकर फेंकने लगे। अलमारियों का कोना-कोना तलाशा। इसके बाद नगदी लेकर फरार हो गए।
 
 '