Today Breaking News

गाजीपुर में ट्रेन में सीट विवाद में युवक को मारा धक्का, यात्री गिरा, एक हाथ कटा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर एक बड़ी दुर्घटना हुई। बेंगलुरु में फूलमाला का व्यवसाय करने वाले एक यात्री ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। बलिया के खैरा गांव निवासी 40 वर्षीय अमला राजभर अपने भतीजे के साथ वाराणसी जा रहे थे।

वहां से उन्हें बेंगलुरु के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी थी। दुल्लहपुर स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद सीट को लेकर यात्रियों में विवाद हो गया।थाना प्रभारी संजय सिंह यादव के अनुसार, विवाद में किसी यात्री ने अमला को धक्का दे दिया।

इससे वह स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर ट्रेन से नीचे गिर गए। दुर्घटना में उनका दाहिना हाथ कट गया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी अशोक यादव ने स्टेशन मास्टर और एम्बुलेंस को सूचित किया। पुलिस की 112 पीआरबी भी मौके पर पहुंची।

घायल को पहले सीएससी मनिहारी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गाजीपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
 
 '