गाजीपुर में सड़क किनारे घायल अवस्था में मिली महिला, गले पर चोट के निशान, हालत गंभीर
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाज़ीपुर में एक महिला को संदिग्ध हालत में सड़क किनारे घायल अवस्था में पाया गया। मनुआपुर गांव की रहने वाली 32 वर्षीय सुमित्रा बिंद को करंडा थाना क्षेत्र के मैनपुर-गोसंदेपुर मार्ग पर पाया गया।
महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला के गले पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है।
घटना स्थल मैनपुर से गोसंदेपुर की ओर जाने वाली सड़क पर आमतौर पर यातायात कम रहता है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीआरबी के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।
करंडा थानाध्यक्ष दिनेश पटेल के अनुसार पुलिस महिला के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।