Today Breaking News

गाजीपुर में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय बोले- यह BJP के हर समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान है

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का भव्य स्वागत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बोलते हुए ओमप्रकाश राय ने कहा कि यह सम्मान भाजपा के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान है।
उन्होंने इस सम्मान को संजोकर रखने और अपने दायित्वों का पूर्ण निर्वहन करने का संकल्प लिया। राय ने भाजपा कार्यकर्ताओं की त्याग, तपस्या और बलिदान की भावना की सराहना की। उन्होंने राष्ट्र, संगठन और कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने को अपना जीवन लक्ष्य बताया।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने विश्वास जताया कि ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विधानसभा की सभी सात सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य शशि प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रवीण सिंह, साधना राय, किरन सिंह, रासबिहारी राय, मन्नू राजभर समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
 '