Today Breaking News

24 घंटे में बारिश का अलर्ट, कल से फिर मौसम में उलटफेर होगा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बाद फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज यानी बुधवार को 30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पिछले 13 मार्च से प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के तापमान में 3°C की गिरावट हुई है। जिससे सुबह और शाम को ठंड का एहसास हो रहा है।
पिछले 24 घंटे में संतकबीरनगर और सुल्तानपुर में बारिश हुई है। 37°C तापमान के साथ अयोध्या सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड रहा। नजीराबाद का तापमान 13.5°C दर्ज हुआ है। यूपी के मौसम में उलटफेर जारी है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर, अब सताएगी गर्मी
वाराणसी में BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा- पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार की दोपहर खत्म हो गया है। बुधवार से 30-40Km प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी। गुरुवार को दोबारा मौसम में बदलाव दिखेगा। इससे यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश होगी। तेज हवा से तापमान में गिरावट होगी।

25 मार्च के बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा। कई जिलों में 40 के पार तापमान पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी से चलने वाली पूर्वा हवा फिर से मौसम में बदलाव लाएगी।

उन्होंने कहा- 24 घंटे बाद 20 और 21 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी जिलों में दोबारा बारिश के अनुमान है। आज हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रतिघंटे से रहेगी।

गाजियाबाद और एनसीआर क्षेत्र में आज मौसम साफ है। धूप निकली है। यहां का AQI 150 पर आ पहुंचा है। दिल्ली से सटा लोनी इलाका सबसे अधिक प्रदूषित रहा, लोनी के बाद इंदिरापुरम की हवा भी अधिक जहरीली हुई है।

मेरठ: आज यहां धूप खिली है। हालांकि सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं। मंगलवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आद्रता 64 व न्यूनतम 35 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम के बदले मिजाज ने बढ़ाई किसानों की परेशानी
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि पूर्वी और पश्चिमी जिलों में अगर ऐसे ही तेज बारिश होती रही तो दलहन-तिलहन फसलों के लिए मुश्किल होगी। गेहूं की फसल भी पककर तैयार होने की कगार पर है। खेतों में सरसों, अलसी, मटर, चना, धनिया, मेथी आदि फसल पक कर तैयार हो गई है। ऐसे में बेमौसम बारिश फसलों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा सकती है।

बेमौसम बारिश में बच्चों की सेहत का ख्याल रखेंबेमौसम बारिश का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ सकता है। खांसी, जुकाम और बुखार होने की आशंका बढ़ जाती है। डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसे मौसम में खानपान और रहन-सहन का खास ध्यान रखने की जरूरत है। बारिश में भीगने से बचें। लगातार तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण छोटे बच्चे सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।

बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों के कपड़ों को साफ रखें। हरी सब्जियों को फ्रिज में अधिक देर तक न रखें और ठंडा पानी पीने से बचें। पंखे और कूलर की हवा से परहेज करें। छोटे बच्चों के गीले कपड़े समय पर बदलते रहें, ताकि उन्हें सर्दी, जुकाम और खांसी से बचाया जा सके।
 
 '