Today Breaking News

60 हजार यूपी पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित; जनरल का कटऑफ 225, OBC का 216

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. यूपी सरकार ने होली से पहले पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जनरल कैटेगरी में लड़कों का कटऑफ 225 और महिलाओं का 212 गया है। जबकि SC कैटेगरी के लड़कों का 196, लड़कियों का 180 नंबर गया है। वहीं, ST कैटेगरी में लड़कों का 170, लड़कियों का 146 नंबर कटऑफ गया है।
चौंकाने वाली बात यह कि EWS में लड़कों का कटऑफ OBC से नीचे आ गया है। EWS में लड़कों का कटऑफ 209 और लड़कियों का 193 गया है। जबकि OBC लड़कों का 216 और लड़कियों का 200 गया है। 60 हजार 244 पदों के लिए 48 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

अभ्‍यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के डायरेक्टर लिंक (https://ctcp24.com/uppbpbcst23/homepage.aspx) पर जाकर रिजल्‍ट देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्‍ट
सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक https://uppbpb.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद लेटेस्ट नोटिस पर क्लिक करें।
इसके बाद एक होम पेज दिखेगा। इसमें “Login and view Your Results” के लिंक पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
इसके बाद अभ्‍यर्थी का रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
 
 
 '