Today Breaking News

गाजीपुर में महिलाओं से भरा टेम्पो पलटा, 12 घायल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के सेवराई में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बसूका मोड़ पर खेत में काम करने जा रहीं महिलाओं से भरे टेम्पो को पीछे से आ रहे दूसरे टेम्पो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो पलट गया।
हादसे में गोड़सरा गांव की 12 महिलाएं घायल हो गईं। इनमें निर्मला (40), जितनी देवी (35), सुमवती देवी (52), सीमा देवी (38), शिवकुमारी देवी (55), मीना देवी (58), तेतरी देवी (60), लक्ष्मीना देवी (35), मुन्नी देवी (50), संगीता कुमारी (17), सिमरती देवी (40) और अकबरिया (55) शामिल हैं।

आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक मौजूद नहीं थे। घायल महिलाओं को इलाज के लिए दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद डॉ. अशोक पहुंचे। उन्होंने अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से घायलों का इलाज शुरू किया। चिकित्सकों की इस लापरवाही से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
 
 '