Today Breaking News

गाजीपुर के सुनील वर्मा बने उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के नए डीआरएम

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. रेलवे बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की। दिलदारनगर के सुनील कुमार वर्मा को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का नया डीआरएम नियुक्त किया गया है।
वर्मा वर्तमान में दूरसंचार मंत्रालय के संचार विभाग में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। वे नगर पंचायत दिलदारनगर के वार्ड नंबर 3 के निवासी हैं। उनकी नियुक्ति की खबर से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।

नियुक्ति की जानकारी मिलते ही कई शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने वर्मा की माता और छोटे भाई सुशील वर्मा को बधाई दी। साथ ही फोन पर सुनील वर्मा को भी शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने वालों में नगर पंचायत चेयरमैन अविनाश जायसवाल, मनोज वर्मा, विनोद वर्मा, गोपाल वर्मा, सुशील वर्मा, संजय जायसवाल, छोटे सेठ और पूर्व चेयरमैन दिनेश प्रधान शामिल थे। इसके अलावा विनोद जायसवाल, दीपक गुप्ता, डॉ. शिव प्रताप सिंह, उमेश वर्मा, विशाल जायसवाल, अमित जायसवाल, कृष्ण मोहन गुप्ता, आशीष जायसवाल, राजेश उर्फ लखन जायसवाल, शशिकांत गुप्ता, अनुग्रह जायसवाल और सिद्धार्थ पांडेय भी मौजूद रहे।
 
 '