दुल्हन को दूल्हे ने थप्पड़ मारा...उसका दर्द:भरे स्टेज पर बेइज्जत किया, अब नाक रगड़ेगा तो भी उससे शादी नहीं करूंगी
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, रामपुर. 6 महीने पहले हमारी शादी तय हुई थी। तब से हम दोनों फोन पर बात करते थे। उसने मुझे बताया था- मेरे ट्रक चलते हैं। बड़ा बिजनेस मैन हूं। अब वह नाक रगड़ेगा तो भी उससे शादी नहीं करूंगी। उसने बोलेरो के लिए स्टेज पर मुझे थप्पड़ मारा। मेरी बेइज्जती की...।
यह दर्द है रामपुर की दुल्हन का है। उसने रोते हुए कहा- दूल्हा बोलेरो मांग रहा था। जयमाल के समय सुभाष ने मुझसे पूछा- बोलेरो कहां है? मैंने कहा 10 लाख रुपए दिए और इतना सामान दिया। इतना कम है क्या? इतने में ही सुभाष आग बबूला हो गया। उसने स्टेज पर मुझे थप्पड़ मार दिया। मै बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी।
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम ने दुल्हन से बातचीत की। उसके दर्द को जाना। उसके पिता की पीड़ा को भी समझा। पढ़िए सिलसिलेवार पूरी कहानी....
![]() |
दुल्हन ने बताया- वह अब किसी भी हालत में सुभाष से शादी नहीं करेगी। |
वहीं, दुल्हन के पिता त्रिलोकी सिंह दिवाकर वकील हैं। शादी तय होने पर 10 लाख कैश और सामान देने की बात तय हुई थी। शादी से पहले लगन में दुल्हन वालों ने 10 लाख रुपए और दहेज का सामान दूल्हे के घर पहुंचा दिया था। लेकिन, दूल्हे सुभाष के पिता हरद्वारी बोलेरो की मांग कर रहे थे। लड़की वाले देने के लिए राजी नहीं थे। वह बोलेरो दे पाने में असमर्थता जाहिर कर चुके थे।
इधर, जब से रिश्ता पक्का हुआ था, दूल्हा सुभाष और दुल्हन की फोन पर बात हो रही थी। बातों-बातों में दूल्हा बोलेरो के लिए कहता, दुल्हन ज्यादा ध्यान नहीं देती थी।
जयमाल के दौरान मारा थप्पड़ 28 फरवरी (शुक्रवार) रात बारात दरवाजे पर आई। लड़की पक्ष ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया। द्वार पूजा कराने के बाद नाश्ता-पानी कराया गया। आधे बाराती खाना भी खा चुके थे। इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद दोनों वहीं स्टेज पर बैठे थे।
10 लाख रुपए और सामान पहले ही दिया सुभाष स्टेज पर दुल्हन से पूछने लगा कि बोलेरो नहीं है? इस पर दुल्हन ने कह दिया कि लगन में 10 लाख रुपए और दहेज दिया है। अब बोलेरो नहीं है। इतना सुनते ही दूल्हा नाराज हो गया। दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया। दुल्हन मौके पर ही गिर गई।
बारात में जमकर चली कुर्सियां दुल्हन को स्टेज पर कुर्सी से नीचे गिरते देख बवाल हो गया। बाराती और घरातियों के बीच मारपीट होने लगी। जमकर कुर्सियां चलीं। इससे दुल्हन, त्रिलोकी दिवाकर, बहन निर्देश दिवाकर, जितेंद्र सहित 6 लोग घायल हो गए। बवाल बढ़ता देख दूल्हा समेत सभी बराती फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे के पिता हरद्वारी को हिरासत में ले लिया।
अब पढ़िए दुल्हन ने क्या बताया...
दुल्हन ने बताया- सुभाष ने मुझे अच्छे-अच्छे सपने दिखाए। मेरे पापा ने दहेज के लिए 10 लाख कैश और सारा सामान भी दिया। लेकिन कार नहीं दी थी। सुभाष के ट्रक चलते हैं तो मेरे पिता भी एडवोकेट हैं। मै अब किसी भी हालत में सुभाष से शादी नहीं करूंगी।
उसने बोलेरो के लिए स्टेज पर मुझे थप्पड़ मारा। मेरी बेइज्जती की। 6 महीने पहले हमारी शादी हुई थी। तब से हम लोग फोन पर बात भी करते थे। वह इतना लालची निकलेगा, मैंने कभी सोचा नहीं था। ऐसे लोगो को सबक मिलना चाहिए।
पिता ने कहा- स्टेज गिरा दिया, ये लोग मेरी बेटी को मार डालते पिता त्रिलोकी सिंह दिवाकर ने बताया- जयमाल के दौरान दूल्हा सुभाष ने मेरी बेटी को स्टेज पर थप्पड़ मारा। उसको स्टेज से गिरा दिया। जिससे उसको काफी चोट आई है। इसके बाद उन लोगों ने हमारे घर वाले के साथ मारपीट शुरू कर दी। सारी कुर्सियां तोड़ दी। सब खाना फेंक दिया।
बोलेरो नहीं दोगे तो मेरी बेइज्जती होगी बारात लेकर रात में ही भाग गए। लड़के के पिता ने कहा- मैं पैसे वाला हूं। मेरे 5 ट्रक चल रहे हैं। 50 बीघा जमीन है। तुम मुझे बोलेरो नहीं दोगे तो मेरी बेइज्जती होगी। मेरी गांव में बदनामी हो रही है। मैं बोलेरो के बिना शादी नहीं करुंगा। अब मैं खुद कहता हूं कि बेटी की शादी इन लोगों के यहां नहीं करुंगा। ये लोग लालची हैं। मेरी बेटी को जान से मार देंगे।
![]() |
लड़की के पिता ने कहा- ये लोग लालची हैं। अब शादी नहीं करूंगा। ये लोग मेरी बेटी को मार डालेंगे। |
थाना प्रभारी निरीक्षक कर्म सिंह ने बताया- शिकायत नहीं मिली है। दोनों पक्षों में लंबी पंचायत का दौर चला। शादी नहीं हो सकी है। सामान लौटाने पर बात बनी है। अगर शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।