बेटे की बहु ने ससुर को पीटकर मार डाला, पहले टीवी की आवाज तेज कर ससुर को न्यूड किया
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजियाबाद. गाजियाबाद के गोविंदपुरम डी ब्लॉक में शुक्रवार रात 64 साल के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस हत्या को अंजाम बेटे की बहु ने दिया। रात में पुलिस ने आरोपी बहु को अरेस्ट कर लिया। जहां बुजुर्ग व्यक्ति के सिर में बल्ले से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे सर को कुचल दिया गया।
रात में घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। ACP कविनगर भी मौके पर पहुंचे। पूरे मामले में पुलिस ने रात में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी बहु ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि ससुर के कई महिलाओं से अवैध सम्बंध थे। वह रात में महिला को घर में लाता था।
गाजियाबाद के थाना कविनगर के गोविंदपुरम के D ब्लॉक में पाती सिंह ( 64 साल ) अपने परिवार के साथ रह रहे थे। वह मूलरूप से सहारनपुर जिले के रहने वाले थे। जो 4 साल पहले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से रिटायर्ड हुए थे। उनके बेटे जितेंद्र की 4 साल पहले कोरोना से मौत हो चुकी है। परिवार में बहु आरती अलग कमरे में रह रही थी। वही अपने आवास में एक फ्लोर उन्होंने किराएदार को किराए पर दे रखा है।
![]() |
पाती सिंह की फाइल फोटो। |
ग्राउंड फ्लोर पर पाती सिंह रहते थे। मकान के ऊपरी मंजिल पर बेटे की बहु आरती अपने 2 बच्चों के साथ रह रही है। पाती सिंह की पत्नी की भी बहुत पहले मौत हो चुकी है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे आरती ने अपने दोनों बच्चों को टीवी देखने के लिए कमरे में रहने के लिए कहा। इस दौरान टीवी की आवाज तेज कर दी। बाहर से बच्चों के कमरे का दरवाजा बंद कर दिया।
ससुर को पहले न्यूड किया, फिर हत्या
शुक्रवार रात पाती सिंह अपने कमरे में थे तभी आरती कमरे में पहुंची। जहां ससुर के पहले कपड़े उतारे। फिर किक्रेट बेट से ससुर के सिर पर वार करने शुरू कर दिए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, जिससे आवाज बाहर न जा सके। जब तक ससुर की सांस न थम गई, तब तक आरती सिर पर वार करती रही। ससुर की हत्या करने के बाद आरती ऊपर के कमरे में अपने बच्चों के पास पहुंच गई।
किराएदार ने ब्लड देखकर पुलिस को सूचना दी
मकान में दूसरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार ने जब पाती सिंह के कमरे से खून बहता देखा तो पलिस को सूचना दी। घटना की सूचना डायल 112 और थाना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर कविनगर और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। ACP स्वतंत्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग का शव नग्न हालत में था।
रात में पुलिस ने बेटे की बहु आरती से पूछताछ की। पहले तो वह गुमराह करती रही। आरती ने कहा कि मेरे ससुर के तीन- 4 महिलाओं से अवैध सम्बंध थे। वह रात में महिला को लाते थे, हो सकता है किसी महिला ने हत्या की हो। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरती ने ससुर की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया।
मेरे साथ सम्बंध बनाने का दबाव बनाता था
पुलिस को पूछताछ में आरती ने बताया कि 4 साल पहले मेरे पति जितेंद्र की मौत हो चुकी है। उसके बाद से ससुर मुझ पर गलत नजर रखता था। कई बार ससुर ने अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर भी नहीं माना। कमरे में अकेला देखकर नाजुक अंगों को दबाने का प्रयास करता था।
शुक्रवार शाम भी ससुर ने कमरे में मुझे खींचने का प्रयास करते हुए छेड़छाड़ की। इसके बाद हत्या का प्लान बनाया। पुलिस यह भी मान रही है कि पाती सिंह के नाम पर रिटायरमेंट का पैसा हो सकता है, इसके लिए भी बहु ने हत्या की हो सकती है।