Today Breaking News

गाजीपुर में मंत्री संजय निषाद बोले मुसलमानों की हालत बदतर...इस्लाम और आक्रांता अलग-अलग

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा- आज मुसलमानों की स्थिति एससी-एसटी से भी बदतर है। मौलाना विकास की बात नहीं करते। मुस्लिम समाज को राजनीतिक दलों के झंडों के पीछे लगाते हैं। इस्लाम धर्म और आक्रांता दोनों बिल्कुल अलग-अलग है।
संजय निषाद ने अखिलेश यादव के PDA को नई परिभाषा दी। कहा- इसका अर्थ है पीड़ित, दलित और अपमानित। जो लोग पहले पीड़ित थे, वे अब प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के साथ हैं।

संजय निषाद शुक्रवार को संवैधानिक अधिकार यात्रा के साथ गाजीपुर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को लेकर कहा- कभी-कभी रक्षक भक्षक बन जाता है। युवाओं का करियर खराब करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ अधिकारियों पर राजनीतिक प्रभाव का आरोप भी लगाया।

महमूद गजनवी और औरंगजेब जैसे मुस्लिम आक्रांताओं के नाम पर मेला लगाने की आलोचना की। कहा कि इस तरह के मेले युवाओं को गलत दिशा में ले जाते हैं। मेरी इच्छा है कि मुस्लिम बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बनें।

पाकिस्तान का गुणगान करने वाले स्वीकार नहीं
मंत्री ने देश के विभाजन का जिक्र करते हुए कहा कि 1947 में धर्म के आधार पर देश का बंटवारा हुआ। कुछ लोग बांग्लादेश और पाकिस्तान चले गए, जबकि भारतीय यहीं रहे। जो भारतीय संस्कृति को नहीं मानता और भारत का खाकर पाकिस्तान का गुणगान करता है, वह हमें स्वीकार नहीं है।

जिन्हें भारतीय संस्कृति पसंद नहीं है, वे देश छोड़ सकते हैं। आश्वासन दिया कि ऐसे लोगों को देश छोड़ने के लिए वे पासपोर्ट बनवाने में पीएम मोदी और सीएम योगी से मदद दिलवाएंगे। बरेली के मौलाना ने छावा फिल्म को नागपुर दंगे का जिम्मेदार ठहराया था। इस पर मंत्री ने मौलाना से मुस्लिम समुदाय की गरीबी का कारण पूछा।

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने बुधवार को कहा था- 7 दरोगा के हाथ-पैर तुड़वाकर गड्ढे में डलवाया। तब जाकर यहां पहुंचा हूं। किसी के PA से नहीं, बल्कि सीधे डीएम-एसपी को कॉल करता हूं। 5 मिनट में रिप्लाई नहीं आया तो मुख्यमंत्री के पास शिकायत करता हूं।

संजय निषाद मंगलवार को संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा को लेकर सुल्तानपुर के लंभुआ पहुंचे थे। मंच से जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी समोखपुर गांव की राघनी प्रधान ने 3-4 महिलाओं के साथ मंत्री से मुलाकात की। राघनी ने मंत्री से कहा- मेरे पति को मारपीट के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 
 '