Today Breaking News

ससुराल वालों को लूटकर दुल्हन फरार, 3.15 लाख रुपए और जेवर लेकर भागी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, अलीगढ़. अलीगढ़ में शादी के बाद दुल्हन ससुराल वालों को लूटकर फरार हो गई। उसने ससुराल के सारे लोगों को नशीली चाय पिलाकर बेहोश किया। फिर सभी के जेवर और नकदी लेकर भाग गई।
पीड़ित ने आरोपी दुल्हन की फोटो पुलिस को दी है और कार्रवाई की मांग की है।
ससुराल वालों को सुबह होश आया, तब लूट का पता चला। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 28 फरवरी को शादी हुई थी। 3 मार्च को उसने घटना को अंजाम दिया। मामला गोंडा थाना क्षेत्र के बसौली गांव का है।

अब पढ़िए पूरा मामला...

बसौली गांव के रेवती प्रसाद ने अपने बेटे गुलवीर की शादी 28 फरवरी को सीमा नाम की लड़की के साथ की थी। लड़की लखीमपुर खीरी की बताई गई थी। परिवार वाले एक बिचौलिए के माध्यम से लड़की के परिवार के संपर्क में आए थे।
पीड़ित ने आरोपी दुल्हन की फोटो पुलिस को दी है और कार्रवाई की मांग की है।
शादी के तीन दिन तक सबकुछ ठीक था। 3 मार्च की देर शाम दुल्हन ने पूरे परिवार को चाय पिलाई। चाय में उसने कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे सभी बेहोश हो गए। जिसके बाद घर में रखे 3.15 लाख रुपए और जेवर लेकर फरार हो गई।

पीड़ित परिवार ने बताया कि शादी में केवल परिवार के गिने-चुने लोग ही शामिल हुए थे। रिश्तेदारों और परिचितों को नहीं बुलाया गया था। मंगलवार को जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।

गोंडा थाना प्रभारी सुनील तोमर ने बताया कि किसी बिचौलिए के जरिए यह रिश्ता कराया गया था। पुलिस बिचौलिए और दुल्हन की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। हालांकि लोगों को भी रिश्ता करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। जिससे ऐसी घटनाएं न हो।

गभाना थाना क्षेत्र में भी एक साल पहले ऐसा ही मामला हुआ था। यहां के विकास नाम के युवक का विवाह 12 दिसंबर 2023 को गभाना के ही रहने वाले जसवंत की बेटी शिवानी के साथ हुआ था। दोनों ने कोर्ट में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। 13 दिसंबर को सुहागरात वाले दिन दुल्हन सभी को बेहोश करके फरार हो गई।
 
 '