Today Breaking News

हाईवे पर हादसा...रोडवेज बस खाई में गिरी, एक की मौत, 20 घायल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. वाराणसी में बुधवार दोपहर रोडवेज बस हाईवे से खाई में उतर गई। चोलापुर थाना क्षेत्र में गोलाबाजार के पास हादसा हुआ। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हैं। घायलों को CHC चोलापुर में एडमिट कराया गया है।
बताया जा रहा है कि बस संख्या UP65 ET 7199 वाराणसी से आजमगढ़ जा रही थी। दोपहर 1 बजे के करीब बस गोलाबाजार पहुंची थी। यहां अचानक बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई।
घटना की सूचना पर सारनाथ एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।
मौके पर चोलापुर थाने की पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दीन दयाल जिला चिकित्सालय भेजा गया है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
 '