Today Breaking News

गाजीपुर में SP के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस ने किया रूट मार्च, बाजारों में चेकिंग

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर बीती रात जिले के सभी थानों की पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।
पुलिस ने पैदल गश्त के साथ रूट मार्च किया। क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद और सभी थानाध्यक्षों ने प्रमुख बाजारों और चौराहों पर गहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इस सुरक्षा अभियान से आम जनता में सुरक्षा का भाव बढ़ा है। पुलिस की सक्रियता से कानून तोड़ने वालों में खलबली मच गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया है।
 
 '