Today Breaking News

छात्रा से गैंगरेप, भाई को वीडियो भेजा:आरोपियों ने धमकाया- हम यादव बिरादरी के हैं, कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, अयोध्या. अयोध्या के एक गांव में 16 साल की लड़की से गैंगरेप की घटना सामने आई है। 4 लड़के छात्रा को खेत में उठा ले गए। रेप किया, मोबाइल पर न्यूड वीडियो बनाया। इसके बाद धमकी दी कि अगर घर पर किसी को बताया तो जान से मार देंगे।
लड़की घबरा गई। घर लौटने के बाद उसने परिजनों को इस बारे में कुछ नहीं बताया। करीब 1 महीने के बाद आरोपियों ने रेप का वीडियो लड़की के भाई को भेज दिया। इसके बाद परिवार पूराकलंदर थाने पहुंचा। आरोपी यादव बिरादरी से जुड़े हुए हैं।

लड़की ने पुलिस को बताया, रेप के बाद लड़कों ने धमकी दी कि हम यादव बिरादरी से हैं, तुम लोग कुछ बिगाड़ नहीं पाओगे। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इसमें एक नाबालिग है। चौथे की तलाश की जा रही है।

CO अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया- लड़की के पिता के मुताबिक, 10 फरवरी को मेरी बेटी अपने भाई को खोजते हुए गांव के बाहर जा रही थी। वहां पर पहले से ही गांव के 2 लड़के कुलदीप और परचम (बदला हुआ नाम) मौजूद थे। वह उसे जबरन पास के खेत में ले गए। इसके बाद फोन करके अपने दोस्त पीयूष और एक अन्य लड़के को बुला लिया।

तीनों ने मेरी बेटी के साथ रेप किया। न्यूड वीडियो भी बना लिया। धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देंगे। भाई और पिता को भी मरवा देंगे। हम लोग यादव है, हमारे ऊपर तक संबंध हैं। इसके बाद लड़की डर गई। वहां से चुपचाप घर लौट आई।

उन्होंने बताया- रेप के बाद मेरी बेटी ने स्कूल जाना बंद कर दिया। मगर हमारे ही कहने के बाद वह 15 दिन बाद स्कूल के लिए निकली। आरोपी लड़कों ने उसे रास्ते में रोक लिया। उस पर जबरन संबंध बनाने का दबाव डालने लगे। लड़की वहां से भाग आई। गुस्से में आरोपियों ने उसका वीडियो चचेरे भाई के मोबाइल पर भेज दिया।

लड़की के चचेरे भाई ने दुष्कर्म का वीडियो देखा। उसने लड़की के पिता को इसकी सूचना दी। लड़की के पिता ने गुरुवार सुबह थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान कुलदीप, परचम और पीयूष के रूप में हुई। वहीं एक अन्य आरोपी जो दूसरे धर्म से है, वह अभी पकड़ा नहीं जा सका है।

परिजनों के मुताबिक, दुष्कर्म के बाद से आरोपी बेटी को बार-बार ब्लैकमेल कर रहे थे। उसे संबंध बनाने के लिए बुला रहे थे। लड़की उस दिन के बाद से डरी सहमी सी रहने लगी थी। उसने ठीक से खाना-पीना भी छोड़ दिया था। गुमसुम रहती थी। ठीक से बात भी नहीं करती थी। लड़की के पिता ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने और फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।
 
 '