गाजीपुर में स्वीट शॉप और रिटेल स्टोर से 13 नमूने लिए गए, मिलावटखोरों में हडकम्प
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में होली त्योहार से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न दुकानों से कुल 13 नमूने एकत्र किए गए।
राधा कृष्ण स्वीट हाउस सादात बस स्टैंड से बर्फी, छेना मिठाई और गुलाब जामुन के नमूने लिए गए। मां शारदा स्वीट एंड कोल्ड ड्रिंक से छेने की मिठाई का नमूना संग्रहित किया गया। अब्दुल हामीदनगर स्थित बंशी यादव की दुकान से बर्फी और रेलवे क्रॉसिंग स्थित विशाल यादव के प्रतिष्ठान से छेना मिठाई के नमूने लिए गए।
स्मार्ट बाजार रिलायंस रिटेल से अरहर दाल, चावल और पापड़ के नमूने लिए गए। जंगीपुर बाजार स्थित अशोक एंड संस से नमस्ते इंडिया घी और सुभाष ब्रांड की हल्दी पाउडर के नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूने उत्तर प्रदेश की खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
यह अभियान राजेंद्र सिंह (सहायक आयुक्त-खाद्य, वाराणसी), उपजिलाधिकारी सैदपुर और आर.सी. पांडेय (सहायक आयुक्त-खाद्य, गाजीपुर) के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में सुमन कुमार मिश्र, गुलाबचंद गुप्त, डॉ. तूलिका शर्मा, राजीव कुमार सिंह, विरेंद्र यादव, पंकज कुमार कन्नौजिया और अरविंद प्रजापति शामिल थे।