Today Breaking News

तस्कर पकड़ने गए दरोगा-सिपाही से महिलाएं भिड़ीं, हाथापाई कर वर्दी नोची; आरोपी फरार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, जालौन/लखनऊ. जालौन में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। डकोर कोतवाली क्षेत्र में तस्करी और अवैध खनन के आरोपी को पकड़ने गए दरोगा और सिपाही से मारपीट की गई।
आरोपी के घर की महिलाओं ने पुलिसवालों को घेर लिया। वह आरोपी को छुड़ाने के लिए उनसे भिड़ गईं। खूब धक्का-मुक्की हुई। महिलाओं ने दरोगा की वर्दी तक फाड़ दी। हाथापाई की।

महिलाओं ने पुलिस से युवक को छुड़ाकर भगा दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।

अब विस्तार से पढ़िए...
आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले जा रही थी पुलिस डकोर कोतवाली में तैनात दरोगा जगदीश गुरुवार दोपहर को अपने सहयोगी के साथ एक मामले की जांच के लिए खरका गांव गए थे। वहां उन्हें आरोपी धर्मेंद्र राजपूत दिखाई दिया। धर्मेंद्र अवैध खनन, हथियारों की तस्करी समेत कई मामलों में फरार है। दरोगा और सिपाही को देखते ही धर्मेंद्र भागने लगा। पुलिस वालों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसे कोतवाली ले जाने लगे।
पुलिस की गिरफ्त से छूटते ही भागा इसी दौरान धर्मेंद्र की पत्नी और अन्य महिलाएं वहां पहुंच गईं। उन्होंने दरोगा को रोक लिया। उनसे भिड़ गईं। आरोपी को छुड़ाने लगीं। छीना-झपटी शुरू हो गई। महिलाओं ने दरोगा की वर्दी पकड़कर खींची। उनके बिल्ले गिर गए। दरोगा से हाथापाई की। सिपाही ने महिलाओं को रोकने की कोशिश की, तो उससे भी भिड़ गईं।

आरोपी की तलाश जारी इसी बीच महिलाओं ने धर्मेंद्र को छुड़ाकर भगा दिया। स्थानीय लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। घटना की जानकारी मिलते ही डकोर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दरोगा और सिपाही को वहां से निकाला गया। आरोपी की तलाश में गांव में कांबिंग की गई, लेकिन वह नहीं मिला।

जल्द गिरफ्तार कर लेंगे- सीओ अर्चना सिंह उरई शहर की सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि दरोगा जगदीश एक मामले में जांच करने के लिए खरका गांव गए हुए थे, इसी दौरान उन्हें अपराधी धर्मेंद्र राजपूत दिखाई दिया, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले हैं।

उसे गिरफ्तार कर पुलिस ला रही थी। उसकी घर की महिलाओं ने पुलिस को रोका। उनसे मारपीट की। दरोगा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तारी होगी।
 
 '