गाजीपुर में दो परिवारों का सामान जला, लाखों का नुकसान; दो बकरियों की भी मौत

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के दिलदारनगर कोतवाली क्षेत्र के सरैला गांव में एक बड़ी आगलगी की घटना सामने आई है। हरिजन बस्ती में अगनू राम और राजेश राम की झोपड़ियो में अचानक अज्ञात अज्ञात कारणों से आग लग गई।
आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों की सूझबूझ से कुछ मवेशियों को बचा लिया गया। लेकिन दो बकरियों की मौत हो गई। दो अन्य बकरियां और एक भैंस बुरी तरह झुलस गईं।

इस हादसे में परिवार का सारा सामान जल गया। दो लाख रुपए के आभूषण और पांच हजार रुपए की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। स्थानी लोगों और ग्राम प्रधान के अनुसार कुल मिलाकर लगभग 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

नायब तहसीलदार पंकज और रामेश्वर तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हल्का लेखपाल सिद्ध नारायण उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। पीड़ितों ने लेखपाल से मदद की गुहार लगाई है।
 
 '