Today Breaking News

पति-पत्नी चला रहे थे अश्लील वीडियो स्टूडियो, लड़कियों की गंदी फिल्में करते थे अपलोड

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, नोएडा. उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दंपती के घर पर प्रवर्तन निदेशालन (ईडी) ने छापा मारा, तो उसके होश उड़ गए। यह दंपती किशोर और नीलू श्रीवास्तव एक एडल्ट वेबकैम स्ट्रीमिंग स्टूडियो चलाते मिले। आरोप है कि वे मॉडल्स के एडल्ट वीडियो बनाते थे और उन्हें साइप्रस की एक कंपनी को भेजते थे। 
यह कंपनी अंतरराष्ट्रीय पोर्नोग्राफिक साइट्स चलाने के लिए जानी जाती है। ईडी ने कुछ मॉडल्स के बयान भी दर्ज किए हैं। इन मॉडल्स ने दंपती के लिए काम किया था और वीडियो में दिखाई दी थीं। ईडी ने यह छापेमारी FEMA के तहत की है। दंपती सुबदिगी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (Subdigi Ventures Private Limited) नाम की कंपनी चला रहे थे, जिसके जांच ईडी कर रही है।

दंपती साइप्रस की कंपनी टेक्नियस लिमिटेड (Technius Limited) के लिए अपने घर से एडल्ट वेबकैम स्ट्रीमिंग स्टूडियो चलाते थे। टेक्नियस लिमिटेड, Xhamster और Stripchat जैसी पोर्न वेबसाइट चलाती हैं। दंपती अपने बैंक खातों में "विदेशी राशि" प्राप्त करते थे। वे बैंकों को गलत तरीके से विज्ञापन, बाजार अनुसंधान और जनमत सर्वेक्षण सेवाओं के लिए कोड देते थे। दंपती के बैंक खातों में अब तक 15.66 करोड़ मिले हैं।

ईडी के अनुसार, दंपति सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर मॉडल्स को काम पर रखते थे। मॉडल्स को उनकी कमाई का 25% हिस्सा मिलता था। बाकी 75% दंपती रखते थे। Stripchat एक एडल्ट वेबकैम वेबसाइट है। यह वेबसाइट यूजर से मॉडल के साथ बातचीत करने के लिए टोकन चार्ज करती है। यूजर मॉडल को टोकन के रूप में भुगतान करते हैं, ताकि वे अपनी डिमांड पूरी करवा सकें।
 
 '