गाजीपुर जिले में 2289 स्थानों पर होलिका दहन:होली, दोपहर 2 बजे के बाद नमाज की व्यवस्था
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में होली और जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। आम सहमति से जुमे की नमाज दोपहर 2 बजे के बाद अदा की जाएगी। जनपद में कुल 2289 स्थानों पर होलिका दहन का कार्यक्रम होगा। पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न इलाकों में पुलिस मार्च कर रही है।
एसपी ईरज राजा ने बताया कि सभी होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस फोर्स लगातार गश्त करेगी। संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
मौलवी शकीर अहमद ने बताया कि सर्वसम्मति से शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के बाद जुमे की नमाज अदा की जाएगी। प्रशासन शांतिपूर्ण होली और जुमे की नमाज के लिए लगातार सतर्क है।