Today Breaking News

गाजीपुर SP की पुलिसकर्मियों संग होली, भोजपुरी गानों पर किया डांस, पुलिस लाइन में मना जश्न

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर पुलिस लाइन में शनिवार को होली का रंगारंग जश्न मनाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली का आनंद लिया। पुलिस अधीक्षक ने सभी को त्योहार की बधाई दी। 
उन्होंने सहकर्मियों के साथ भोजपुरी गानों पर डांस किया। उत्साहित पुलिसकर्मियों ने एसपी को कंधों पर भी उठा लिया। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे पर रंग, अबीर और गुलाल लगाया।
एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ कीचड़ की होली खेली।
माहौल और भी रंगीन हो गया जब सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी कपड़ा फाड़ होली में शामिल हुए। इसके बाद कीचड़ की होली भी खेली गई। पूरा पुलिस परिवार होली की मस्ती में डूबा नजर आया।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जनपद में होली का त्योहार मनाया गया था। उस दिन पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। 
पुलिस लाइन में होली का यह आयोजन एक लंबी परंपरा का हिस्सा है, जो हर साल होली के अगले दिन मनाया जाता है।
 
 '