संभल SP ने सिर पर ठंडाई रखकर डांस किया, DM को कंधे पर उठाया
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ/संभल. होली का जश्न अभी भी जारी है। संभल में आज पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। SP कृष्ण विश्नोई ने एनिमल मूवी के जमाल कुडू गाने पर DM राजेंद्र पैंसिया के साथ जमकर डांस किया। SP ने सिर पर ठंडाई रखकर बॉबी देओल स्टाइल में ठुमके लगाए। DM को कंधे पर भी बैठा लिया।
IPS अनुकृति शर्मा ने भी महिला पुलिसकर्मियों के साथ डांस किया। CO अनुज चौधरी को पुलिसकर्मियों ने कंधे पर उठा लिया, जिसके बाद उन्होंने बलम पिचकारी गाने पर डांस किया।
![]() |
IPS अनुकृति शर्मा ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ डांस किया। |
सुबह DM राजेंद्र पेंसिया और SP कृष्ण विश्नोई ओपन जिप्सी से ASP ऑफिस पहुंचे। जिप्सी में रंग बरसे भीगे चुनर वाली गाना बज रहा था। जैसे ही DM-SP जिप्सी से उतरे। पुलिस वालों ने उन्हें रंग-गुलाल लगाया।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी की बौछार की गई। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को दौड़ाकर रंग लगाया। DM, SP और CO को कंधे पर उठा लिया और जमकर थिरके। इस दौरान पुलिस लाइन में बने गड्ढे में पानी भरा गया, जिसमें CO और पुलिसकर्मी कूद गए।
![]() |
एसपी कृष्ण विश्नोई ठंडाई पीते हुए साथी पुलिसकर्मियों के साथ डांस किया। |
उन्होंने एक-दूसरे पर पानी की बौछारें मारीं और हरियाणवी गानों पर ठुमके लगाए। DM-SP भी खुद को रोक नहीं पाए और गड्ढे में उतरकर नाचने लगे। SP ने ठंडाई और दही-जलेबी का स्वाद भी लिया।
DM ने बताया कि दो दिन तक लगातार होली और जुमे का कार्यक्रम चला। त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। आज हम लोग होली मना रहे हैं।