Today Breaking News

सिपाही ने रेप किया, सांप से कटवाया,पीड़िता बोली- पैरों में सुई चुभो दी, 4 दिन ICU में रही

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, कानपुर. कानपुर में सिपाही ने शादी का झांसा देकर रेप किया। इसके बाद गर्भपात करवाया। पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो उसको सांप से कटवा दिया। उसके पैरों में सुई चुभो दिया। पीड़िता 4 दिन ICU में रही।
परिवार के साथ सोमवार को पीड़िता DCP साउथ ऑफिस पहुंची।
आरोपी सिपाही अयोध्या में तैनात है। पीड़िता ने रेउना थाने में तहरीर दी, मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। मामला रेउना थाना क्षेत्र का है।

सोमवार को पीड़िता DCP साउथ ऑफिस पहुंची। ADCP साउथ महेश कुमार ने बताया- मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अनुज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिपाही की रिपोर्ट बनाकर अयोध्या भेजी जाएगी।

रेउना थाना क्षेत्र के के एक गांव की युवती ने बताया कि सितंबर 2020 में वो शौच के लिए निकली थी। रास्ते में अनुज कुमार उसे जबरन गांव के बाहर वाले घर ले गया। वहां पर उसने युवती से रेप किया। अनुज ने युवती को शादी का झांसा दिया और किसी से घटना के बारे में न बताने को कहा। लोकलाज के डर से पीड़िता ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। तब आरोपी अनुज ने 6 नवंबर 2023 को अपने मित्र सूरज निवासी शीतलपुर के गांव में छोड़ दिया। वहां पर 8 नवंबर 2023 को गर्भपात कराने के बाद पीड़िता को उसके घर छोड़ गए। ज्यादा रक्तस्राव होने पर पीड़िता ने मां को पूरी घटना की जानकारी दी।

पीड़िता के मुताबिक, अनुज की पुलिस में नौकरी लगने के बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया। मगर, सामाजिक दबाव के चलते जंगलेश्वर मंदिर नगेलिनपुर में लिखित समझौता कर शादी की। साथ ही आश्वासन दिया कि जल्द ही वो सामाजिक शादी भी करेगा। इसके बाद आरोपी ने अपनी बहन के घर फतेहपुर में उसे छोड़ दिया। 9 जनवरी 2023 से 23 मई 2023 तक पीड़िता से रेप करता रहा।

सपेरे बुलाकर सांप से कटवाया और सुई चुभो दी
पीड़िता के मुताबिक, जब उसने सामाजिक शादी का दबाव बनाया तो अनुज ने 19 फरवरी 2025 को अपने घर में उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद दो सपेरे बुलवाए और सांप से उसके पैरों पर कटवा दिया। इसके साथ सुई चुभो दी। हालत बिगड़ने पर उसे चार दिन ICU में रखा गया। उसके पैरों में इनफेक्शन हो गया, जिसका अभी भी इलाज चल रहा है।

ADCP बोले- आरोपी सिपाही की रिपोर्ट अयोध्या भेजेंगे
ADCP साउथ महेश कुमार ने बताया कि आरोपी अनुज कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।
ADCP साउथ महेश कुमार ने बताया- मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अनुज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिपाही की रिपोर्ट बनाकर अयोध्या भेजी जाएगी। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
 '