Today Breaking News

बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह के स्कूल में सामूहिक नकल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने दौड़कर 4 लोगों को पकड़ा, 6 पर FIR

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राकेश सिंह के स्कूल में सामूहिक नकल कराने का मामला सामने आया है। इसका पता उस समय चला स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम स्कूल पहुंची। वहां देखा कि कॉपियां दूसरे कमरे में लिखी जा रही थी। छापेमारी की सूचना मिलते ही पूरे कॉलेज में अफरा तफरी मच गई। कापियां लिखने वाले लोग भागने लगे। जांच टीम के सदस्यों ने दौड़ा कर उन्हें पकड़ लिया। उनके खिलाफ FIR के आदेश जारी किए गए हैं।
ये तस्वीर प्रियंका सिंह इंटर कॉलेज की है। यही पर नकल हो रही थी।
राकेश सिंह आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नारफोरा बिलारी के रहने वाले हैं। वर्तमान में अलीगढ़ में बीएसए के पद पर तैनात हैं। बिलारी गांव में उनका प्रियंका सिंह के नाम से इंटर कॉलेज संचालित होता है। आज यहां हाई स्कूल समाजिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल कराई जा रही थी। कुछ छात्रों की कापियां अलग कमरे में लिखी जा रही थी।

जैसे ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम अंदर पहुंची। नकल करा रहे लोग इधर उधर भागने लगे। अंदर शोर मचने लगा। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम ने दौड़कर 4 लोगों को दबोच लिया। जबकि दो लोग भाग निकले। जांच अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे बोर्ड परीक्षार्थियों की कॉपियां लिखवा रहे थे।

6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है। इन आरोपियों में प्रबंधक धर्मेंद्र प्रताप सिंह अंकित मौर्य, माधुरी गौड़, अजय यादव अमरनाथ पाठक गया निषाद और केंद्र व्यवस्थापक शामिल है।

बलिया में तैनाती के दौरान निलंबित हुए थे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह बलिया में तैनाती के दौरान पहले निलंबित भी हो चुके हैं। उनके स्कूल में भाई धर्मेंद्र प्रताप सिंह को प्रबंधक बनाया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रियंका सिंह इंटर कॉलेज प्रियंका महाविद्यालय और प्रियंका आईटीआई के नाम से तीन स्कूल और कॉलेज चल रहे हैं।

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व गंभीरपुर थाना क्षेत्र से 9 और मुबारकपुर थाना क्षेत्र से एक कुल मिलाकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दिन में से गंभीरपुर थाना क्षेत्र से छह आरोपियों को यूपीएससी अपने गिरफ्तार किया था।
 
 '