Today Breaking News

टाटा सूमो ने 4 को रौंदा, 2 की मौत; सड़क किनारे सो रहे थे

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. लखनऊ में टाटा सूमो ने डिवाइडर पर सो रहे 4 लोगों को कुचल दिया। 2 लोगों की मौत हो गई। 2 गंभीर हैं। टायर फटने पर टाटा सूमो बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।
हादसे के वक्त रफ्तार 100 से अधिक थी। लोहे के पोल से टकराने पर गाड़ी रुकी। हादसा मंगलवार देर रात 1 बजे हसनगंज इलाके के नदवा रोड पर हुआ। मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। गाड़ी के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया है।
 
 '