Today Breaking News

गाजीपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष का वादा, कार्यकर्ताओं की सेवा, बूथ अध्यक्षों के सम्मान को देंगे प्राथमिकता

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के जखनिया में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का भव्य स्वागत किया गया। द सनशाइन सभागार में कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंग वस्त्र, माला और स्मृति चिन्ह भेंट किए।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ रहने का वादा किया।

ओमप्रकाश राय ने विपक्षी दलों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारी विपक्षी नेताओं की अधिक सुनते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी। साथ ही स्पष्ट किया कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह,पुणेदु त्रिपाठी, प्रमोद वर्मा, मुराहू राजभर, राजेश सोनकर, सरोज मिश्रा, दीपक चौरसिया,समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राय ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे रात में सोने से पहले उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं।

इस आयोजन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह दिखा। भाजपा के प्रति उनका समर्पण और मजबूत हुआ।
 
 '