गाजीपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई, छप्पन भोग स्वीट्स से 10 किलो खोया जब्त

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में होली त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभाग ने 6 दुकानों से नमूने एकत्र किए और 20 किलोग्राम मिठाई को नष्ट किया।
छप्पन भोग स्वीट्स से 10 किलो खोया जब्त किया गया, जिसकी कीमत 3000 रुपए थी। काजल स्वीट्स से 10 किलो छेना मिठाई नष्ट की गई, जिसकी कीमत 2800 रुपए थी। टीम ने ग्वाला पनीर उद्योग से पनीर का नमूना लिया। बहादुरगंज स्थित दो दुकानों से खोया के नमूने लिए गए। वेद बिहारी पोखरा में एक दुकान से मिल्क केक का नमूना संग्रहित किया गया।

सभी नमूने जांच के लिए उत्तर प्रदेश की खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचंद गुप्त के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में डॉ. तूलिका शर्मा, राजीव कुमार सिंह, विरेंद्र यादव, पंकज कुमार कन्नौजिया और अरविंद प्रजापति शामिल थे।
 
 '